Instagram Widget

header ads

चार वर्षीय मासूम बच्ची से पडौसी ने की अश्लील हरकत

चार वर्षीय मासूम बच्ची से पडौसी ने की अश्लील हरकत


मानसरोवर थाना इलाके में एक पड़ौसी व्यक्ति ने मासूम बच्ची से अश्लील हरकत की। इस संबंध में थाने में पीड़िता की मां ने पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी मानसरोवर) अभिषेक शिवहरे ने बताया कि थाना इलाके निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि वह और उसका पति 21 जुलाई की सुबह काम पर चले गए थे। इस दौरान वह सुबह 9 बजे वापस लौटी तो घर पर चार वर्षीया बेटी नहीं मिली। उसने तलाश किया पड़ौसी ओमप्रकाश ने उसे अपने कमरे में सुला रखा था और दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था। आरोप है ओमप्रकाश ने बच्ची के साथ गलत हरकत की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में शुरू की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ