Instagram Widget

header ads

दूध डेयरी में मिला डेंगू का लार्वा, चालान काटने पर पुलिस पर किया हमला


नई दिल्ली, 18 जुलाई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक डेयरी में मौजूद दूध की क्रेट में डेंगू का लार्वा मिला। डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर (डीबीसी) ने जांच के बाद डेयरी मालिक का एमसीडी इंस्पेक्टर से कहकर चालान करवा दिया।


इस बात पर डेयरी मालिक भड़क गया। उसने अचानक डीबीसी पर हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपित उमेश चंद (55) ने तीन-चार अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़ित डीबीसी रविंद्र कुमार (43) को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले के दौरान रविंद्र के छह दांत टूट गए। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल रविंद्र को अस्पताल ले जाया गया।

उपचार के बाद रविंद्र का बयान लेकर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, ड्यूटी के दौरान हमला करने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित डेयरी मालिक उमेश चंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक रविंद्र परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहता है। रविंद्र दिल्ली नगर में डीबीसी के पद पर कार्यरत है। फिलहाल उनकी तैनाती वार्ड नंबर-218, सुंदर नगर में है। सोमवार को रविंद्र मच्छर और डेंगू की जांच के लिए एम-ब्लॉक, सुंदर नगरी पहुंचा। यहां उमेश की दूध की डयरी है। जांच के दौरान दूध की क्रेट में काफी ज्यादा डेंगू का लार्वा मिला। रविंद्र के कहने पर एमसीडी इंस्पेक्टर रामेश्वर दत्त ने डेंगू का लार्वा मिलने के मामले में उमेश का चालान काट दिया। इस बात पर वह भड़क गया। उसने रविंद्र से सरकारी रजिस्टर छीनकर फाड़ दिया। बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ