बिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल मोतिहारी में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को गांववालों ने पीट-पीटकर बेहाल कर दिया. न सिर्फ प्रेमी को, बल्कि शादीशुदा होने के बावजूद पराए व्यक्ति से प्रेम संबंध रखने के जुर्म में ग्रामीणों ने प्रेमिका को भी खौफनाक सजा दी दरअसल हुआ कुछ यूं कि प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आया था. तभी उसके पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. बस फिर क्या था, पत्नी की बेवफाई से गुस्साए शख्स ने डंडा उठाकर दोनों को पीट डाला.






0 टिप्पणियाँ