Instagram Widget

header ads

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के घर तोड़े

एमपी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के घर तोड़े

 

मध्य प्रदेश के सतना में 11 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के एक दिन बाद जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह दोनों आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया.अतुल बरोलिया और रवींद्र कुमार के रूप में पहचाने गए आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पीड़िता का संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, रीवा में इलाज चल रहा है.सतना जिला कलेक्टर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, "प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया." दोनों आरोपी 'मां शारदा देवी मंदिर प्रबंधन समिति' के कर्मचारी थे. गिरफ्तारी के बाद समिति ने उन दोनों को बर्खास्त कर दिया.पुलिस ने कहा आरोपियों पर पॉक्‍सो अधिनियम के तहत केस दर्ज है.गौरतलब है कि सामूहिक बलात्कार की घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर मंदिरों के शहर मैहर में हुई थी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ