Instagram Widget

header ads

साढ़े 42 लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ ट्रक चालक समेत दो काबू, 17 किलो अफीम बरामद

साढ़े 42 लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ ट्रक चालक समेत दो काबू, 17 किलो अफीम बरामद

रियाणा के कुरुक्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक ट्रक चालक सहित दो लोगों को साढ़े 42 लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। ट्रक चालक परमिंद्र सिंह उर्फ डोलू निवासी महंतपुर जिला रोपड़ व हरविंद्र सिंह वासी जरग जिला लुधियाना (पंजाब) के कब्जे से 17 किलो अफीम बरामद हुई।

आरोपी झारखंड से अफीम खरीदकर सामान के बीच छुपाकर पंजाब लेकर जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि एएनसी की टीम शाहाबाद के बराड़ा पुल के नीचे गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि परविंद्र सिंह व हरविंद्र सिंह ट्रक में पंजाब व हिमाचल प्रदेश से सामान लाद करके कोलकाता और ओडिशा जाते हैं। लौटते हुए वह लोग झारखंड व बिहार अफीम खरीद कर सामान के बीच छुपाकर पंजाब में सप्लाई करते हैं।

आज भी दोनों अपने ट्रक को आदेश अस्पताल के पास जीटी रोड पर सर्विस लेन में खड़ा कर आराम कर रहें हैं। उन्होंने अपने ट्रक में भारी मात्रा में अफीम छुपा कर रखी है, जिसे वह लोग पंजाब में रोपड़ के किसी व्यक्ति को सप्लाई करेंगे। सूचना पर टीम ने मौके पर छापामारी कर दोनों को काबू कर लिया और उनकी तलाशी ली।

उनकी व्यक्तिगत तलाशी के दौरान तो पुलिस टीम को कुछ बरामद नहीं हुआ, मगर ट्रक की तलाशी लेने पर 17 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े 42 लाख रुपये हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से दोनों को 12 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
सात माह में सवा करोड़ की अफीम पकड़ी

एसपी भौरिया ने बताया कि इस साल एक जनवरी से 29 जुलाई तक जिला पुलिस ने 50 किलोग्राम अफीम पकड़ी है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करीब सवा करोड़ रुपये है। नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको सलाखों के पीछे भेजने के साथ नशा तस्करों की संपत्ति को भी अटैच किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ