मेष राशि, 20 जुलाई 2023, लव राशिफल । आज आपको अपने दिल का दोस्त मिलेगा। गंभीर रिश्ते की शुरुआत होगी। अगर लव पार्टनर नाराज है तो आज उससे जुड़ने की कोशिश करें, आपका प्यार जिंदगी में वापस लौट आएगा।
वृषभ राशि, 20 जुलाई 2023, लव राशिफल
रिश्ते सुधारने की बहुत जरूरत है क्योंकि आप अभी भी कई पुरानी बातें अपने मन में दबाए बैठे हैं। जब तक आप इन बातों को अपने दिल और दिमाग से नहीं निकालेंगे, आपकी लव लाइफ आगे नहीं बढ़ पाएगी।
मिथुन राशि, 20 जुलाई 2023, लव राशिफल
मन की उथल-पुथल दांपत्य जीवन में विवाद पैदा कर सकती है। मानसिक तनाव से उपजे क्रोध के कारण रिश्ते बनते-बनते टूट सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं।
कर्क राशि, 20 जुलाई 2023, लव राशिफल
आज आप दोनों के बीच कई बातों पर सिर्फ बहस होगी। जैसे लव-लाइफ से प्यार के दो शब्द गायब हो जाएंगे। बहस इतनी बढ़सकती है कि अंततः हिंसक हो सकती है। आप चीजों को संतुलित रखें।
सिंह राशि, 20 जुलाई 2023, लव राशिफल
मन विचलित रहेगा। मूड ऑफ हो जाएगा। प्रेमी को अपने मन की बात बताएं। प्रिय की सलाह आपकी परेशानियां दूर कर देगी। कोई परिचित मित्र विदेश से आ सकता है। जिससे आयु में वृद्धि होगी।
कन्या राशि, 20 जुलाई 2023, लव राशिफल
आज आपकी लव लाइफ में जो कुछ भी घटित होने वाला है, उसका असर अच्छा नहीं कहा जा सकता। अगर आप दोनों प्रेम जीवन में राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें खत्म कर देना या कुछ समय के लिए एक-दूसरे को भूल जाना ही ज्यादा उचित होगा।
वृश्चिक राशि, 20 जुलाई 2023, लव राशिफल
लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। आपको धोखा मिल सकता है और आपके साथ बेईमानी हो सकती है। अगर आपका प्रेमी आप पर आरोप लगाता है तो तुरंत प्रतिक्रिया न दें। सही समय का इंतजार करें।
धनु राशि, 20 जुलाई 2023, लव राशिफल
प्रेम संबंध के बीच अपने अहंकार को न आने दें। प्रेमी के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। संतान की चाहत पूरी हो सकती है। लव लाइफ और रिलेशनशिप के लिए दिन बहुत अच्छा है। पति-पत्नी के बीच गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
तुला राशि, 20 जुलाई 2023, लव राशिफल
आज प्रेम संबंधों में विश्वास और मधुरता बढ़ेगी। लव पार्टनर का साथ आपको सपनों की दुनिया में ले जाएगा। आज आप अपने पार्टनर का दिल जीत लेंगे। कुछ लोग जरूरतमंद हैं। अनैतिक संबंधों से बचें।
मकर राशि, 20 जुलाई 2023, लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिहाज से बहुत संतोषजनक दिन रहेगा। अगर आप किसी नए प्रेमी की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश भी पूरी होने वाली है। आपकी इच्छा पूरी होने पर मन में एक मधुर भावना बनी रहेगी, जिससे संतुष्टि का भाव रहेगा।
कुंभ राशि, 20 जुलाई 2023, लव राशिफल
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। पार्टनर को सम्मान मिल सकता है। आज आप अपने प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। प्रेमी आपसे प्रभावित होगा, लेकिन ध्यान रखें किसी भी स्थिति में झूठ का सहारा न लें।
मीन राशि, 20 जुलाई 2023, लव राशिफल
प्रेमी जीवन में चल रही सभी परेशानियां खत्म होने के आसार हैं। आप सभी पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे और एक नई प्रेमपूर्ण जिंदगी में प्रवेश करेंगे। जहां सिर्फ प्यार होगा और कोई झगड़ा नहीं होगा।
Read more all rashifal






0 टिप्पणियाँ