Instagram Widget

header ads

UP:साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन


जिला बिजनौर के तहसील नजीबाबाद स्थित जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय पर जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त जन समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में ग्राम मोहनपुर में चकरोड़ को बंद करने ग्राम बाहुपुरा में चकरोड़ को बंद करने राशनकार्ड न बनाए जाने और ग्राम बसी में एक व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री आवास न दिलाये जाने की समस्याएं रखी गई सभी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया एक गंभीर समस्या के समाधान हेतु भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी नजीबाबाद विजय वर्धन से उनके कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत कराया इस अवसर पर भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार भाजपा मंडल संयोजक दिनेश राजपूत, भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष तारा सिंह, भाजपा बूथ अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह,सौरव कुमार, कुंवर सिंह, सुरेशपाल, पोपेंदर सिंह, निहाल सिंह व पवन कुमार आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ