इसी दौरान आस-पड़ोस के लोगों ने मिलकर हत्यारे पति को पकड़कर बांध दिया और जमकर पिटाई कर डाली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पति को अपनी हिरासत में लिया।
ससुराल जाने से किया मना तो पति ने उतारा मौत के घाट
जानकारी अनुसार बाँदा कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव निवासी मृत महिला संजू देवी अपने मायके में काफी दिनों से रह रही थी। घटना वाले दिन उसका पति शिवकुमार उसे लेने आया था। लेकिन महिला ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिस पर गुस्साए पति शिवकुमार ने पहले से ही अपने पास रखें चाकू से संजू देवी के सीने में चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौत हो गई।
भीड़ ने हत्यारोपी पति को दबोचा, कर दी पिटाई
इसके बाद हत्यारे पति ने पत्नी के चचेरे भाई योगेश पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया। लेकिन गनीमत रही कि योगेश ने अपने आप को बचा लिया और उसे पकड़ लिया। इस दौरान आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुँच गए और सबने मिलकर आरोपी को रस्सी से बाँध दिया। साथ ही उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और हत्यारोपी शिवकुमार को भी अपनी हिरासत में ले लिया।
पति के छोटे भाई से करना चाहती थी शादी
वहीं घटना को लेकर हत्यारोपी पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी, बल्कि उसके छोटे भाई के साथ शादी करना चाहती थी और उसी के साथ रहना चाहती थी। लेकिन उसके छोटे भाई ने पत्नी को इस बात को लेकर डांटा भी था। आरोपी का छोटा भाई बाहर रहकर नौकरी करता है।उस दिन भी जब वह उसे लेने आया तो पत्नी ने यही बात बोली। फिर इसी बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया और उसने गुस्से में अपनी पत्नी को मार डाला।






0 टिप्पणियाँ