Instagram Widget

header ads

UP: पिता की ईंट मारकर हत्या , आरोपी बेटा गिरफ्तार

 सहारनपुर कोतवाली मिर्जापुर के गांव काशीपुर नौगाँवा में पुत्र ने पिता की ईट से मारकर हत्या कर दी।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई और म शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।घटना के अनुसार रामकुमार धीमान (55)पुत्र लच्छीराम राज मिस्त्री का कार्य करता था परंतु पिछले काफी समय से दिमागी संतुलन सही न होने के चलते घर पर ही रहता था। उसके दो पुत्र दीपक एवम निशू उर्फ मनीष है। उसके बड़े पुत्र दीपक ने बताया की नीशू शराब का आदी है। उसको कई बार सबने रोका परंतु वह नहीं मानता है। अक्सर पिताजी और निशू में लड़ाई झगड़ा होता रहता था।

रामकुमार धीमान रोजाना घर के बाहर बरामदे में सोते थे और निशू अंदर कमरे में सोता था परंतु उसको रात्रि में बरामदे में ही सोने की जिद चढ़ गई और दोनो में बहस होते होते मारपीट होने लगी ।

दीपक घर पर नहीं था। वहा पर मौजूद दीपक की पत्नी पायल ने जब रोकने का प्रयास किया तो निशू उसके साथ भी मारपीट करने लगा और उसको वहा से भगा दिया। नीशू ने अपने पिता के सिर पर ईट से हमला बोल दिया और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद भी उसको कोई अफसोस नहीं हुआ और वही पर बैठा रहा।दीपक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर सीओ रुचि गुप्ता, कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भिजवाते हुए आरोपी को पकड़कर थाने ले आई।

सीओ बेहट रुचि गुप्ता ने बताया किआरोपी को पकड़ लिया गया है उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ