Instagram Widget

header ads

UP:शराब पिलाकर दोस्त के साथ कर रहा था 'गंदा काम',चीख सुनकर पहुंचा तीसरा शख्स,फिर वीडियो हुआ वायरल

 उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। भदोही जनपद में अपने दोस्त को शराब पिलाने के बाद एक दोस्त उसके साथ कुकर्म करने लगा। चीख सुनकर तीसरा शख्स वहां पहुंच गया और उसने वीडियो बना लिया।

वीडियो बनाने के बाद उसने सोशल मीडिया पर वायरल किया तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है, वहीं इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला भदोही कोतवाली किए क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 24 और 27 वर्षीय दो युवक की आपस में दोस्ती है। बीते दिनों दोनों बाजार में गए इस दौरान महंत नामक दोस्त ने बाजार से सहारा लिया और सुनसान स्थान पर अपने दोस्त को लेकर पहुंच गया।

वहां पर दोनों ने पहले जमकर शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों जब नशे में हो गए तो आरोपी दोस्त अपने दोस्त के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। दर्द होने के बाद दोस्त जब चीखने लगा तो वहां से गुजर रहे एक शख्स को आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनकर वह भी चोरी-छिपे वहां पहुंच गया और वीडियो बनाने लगा। तीसरे शख्स ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद गांव के अन्‍य लोगों को इसकी जानकारी हुई। उसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा।

पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती द्वारा मीडिया को बताया गया कि एक दोस्त द्वारा दूसरे दोस्त के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों शराब के नशे में धुत थे, मामले की विवेचना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ