Instagram Widget

header ads

UP:-सर्वखाप पंचायत में बोले चौधरी , सरकार ने बेटियों को जातियों में बांटा

 मेरठ,ep महिला पहलवानों के समर्थन में गुरुवार को मुजफ्फरनगर जनपद के सोरम गांव में सर्वखाप पंचायत में सर्वखाप चौधरियों ने मंच से केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। चौधरियों ने एक सुर में कहा कि सरकार ने बेटियों को भी जातियों में बांट दिया है।खिलाड़ियों की कोई जाति नहीं होती। इस लड़ाई को आगे तक लड़ा जाएगा।

मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में गुरुवार को सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत के मंच से खाप चौधरियों ने महिला पहलवानों के मामले में एक सुर में केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि दिल्ली के पुलिस अधिकारी अपनी मर्यादा भूल गए हैं। हमारी बेटियों को भी जातियों में बांट दिया हैं। जब ये विदेश में जीतकर लौटी थी तो क्या आपने इनकी जाति पूछी थी। तब ये देश की बेटियां थी। आज पुलिस के सिपाही इनके सिर पर पैर रखकर खड़े हैं। यह पूरी तरह से निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सर्वखाप समाज खून की बलि देने के लिए तैयार है। हमारी बेटियों को आंखें दिखाने की कोशिश की तो इनकी आंखें नोंच लेंगे। केंद्र सरकार को इस मनमानी का खामियाजा 2024 में भुगतना पड़ेगा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि इस मामले में लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी। वे आंदोलनकारी नहीं है। अब आंदोलन समाज लड़ेगा। यह महिलाओं का अपमान है, तिरंगे का अपमान है। हम पूरे देश में जाएंगे। मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान भी सर्वखाप पंचायत में पहुंचे और मंच से महिला पहलवानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि इस पंचायत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के खाप चौधरियों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ