प्रबन्ध निर्देशक, श्रीमती चैत्रा वी. ने बताया कि भारत सरकार और उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रिवम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत डिस्कॉम में 3403.01 करोड़ के बिजली सम्बन्धी कार्य हेतु भारत सरकार की संस्था, आर०ई०सी० द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। उक्त योजना हेतु पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 द्वारा 6 जोन (मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, गाजियाबाद बुलन्दशहर एवं नोएडा) के कार्यों हेतु ई-निविदा के माध्यम से 4 टी०के०सी० द्वारा कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है,
जिसमें मेरठ, बागपत, बुलन्दशहर एवं हापुड़ क्लस्टर के लिए मैसर्स सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग लि०, गाजियाबाद एवं नोएडा क्लस्टर के लिए मैसर्स जे०एस०पी० प्रोजेक्ट प्रा०लि०, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर एवं सम्मल क्लस्टर के लिए मैसर्स एन०सी०सी० लि० तथा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली हेतु मैसर्स एल०एण्ड०टी० लि० कार्य कर रही है।
पहले चरण में उक्त योजना के तहत, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के 14 जनपदों में कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। योजना के अन्तर्गत 3596 फीडरों का सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं सभी क्लस्टरों में टी०के०सी० द्वारा कार्य, मई 2023 से प्रारम्भ कर दिया गया है। योजना के अन्तर्गत पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 मेरठ के क्लस्टर-1 मेरठ के अन्तर्गत अम्हेडा, आदिपुर, मवाना व बागपत के अन्तर्गत अमीनगर सराय क्लस्टर-2 गाजियाबाद के अन्तर्गत बनेटा, लोनी, गाजियाबाद य गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत ओल्ड सेक्टर-62, सेक्टर-62ए | क्लस्टर-3 बुलन्दशहर के अन्तर्गत सेगा जगतपुर, सुतारी एवं हापुड़ के अन्तर्गत स्याना, सिम्भावली क्लस्टर-4 मुरादाबाद- प्रथम के अन्तर्गत गिन्डौरा, आजमपुर एवं बबराला बिजनौर के अन्तर्गत धामपुर व रामपुर के अन्तर्गत फतेहपुर मिलक क्लस्टर-5 मुरादाबाद-द्वितीय के अन्तर्गत सम्भल में रहमतनगर संभल रोड, चंदौसी, राजपुरा एवं अमरोहा में भतौला व जटौली तथा क्लस्टर-6 के अन्तर्गत सहारनपुर में जड़ौदापन्डा, धूमचौक, अंधाईपट्टी व शामली के अन्तर्गत कैराना ग्रामीण बनत तथा मुजफ्फरनगर में मैखाली, शुक्रवाल, ककादा तथा सिलवार में विद्युत पोल लगाने का कार्य प्रगति पर है।
योजना में कार्य एवं सामग्री की गुणवत्ता एवं मॉनीटरिंग हेतु पी०एम०ए० मैसर्स फीडबैक इन्फ्रा JV रोडिक कंसल्टेंट लि0, को नियुक्त कर कार्य कराया जा रहा है। उक्त योजना में 6231 सर्किट किलोमीटर रि-कन्डक्टरिंग, 577 फीडरों का पृथकीकरण / विभक्तिकरण, 2934 वितरण परिवर्तकों की स्थापना एवं 30084 किलोमीटर ए०बी० केबिल डालने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। आर०डी०एस०एस० योजना के द्वितीय चरण मार्डनाईजेशन कार्य में वितरण संरचना को सुदृढ़ करने के अन्तर्गत निम्न कार्य किये जाने है:-
• 33/11 केवी के 170 नये उपकेन्द्रों का निर्माण ।
• नई एलटी लाईनों का निर्माण । • नई एचटी लाईनों का निर्माण
नये परिवर्तकों की स्थापना ।
• स्काडा एण्ड डी०एम०एस० विद्युत नगरीय क्षेत्रों के लिए। • नये फीडर एवं कैपेसीटर स्थापना का कार्य।
• भूमिगत केबल का कार्य।
आर०डी०एस०एस० योजना के तहत, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के 14 जनपदों में 61.43 लाख उपभोक्ताओं के परिसर में प्री-पेड 5.31 लाख वितरण परिवर्तकों एवं 9349 11 केवी पोषकों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जाना है, जिसका कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ हो जायेगा। स्मार्ट मीटर लग जाने के उपरान्त, उपभोक्ताओं को त्रुटि रहित बिल मिलने के साथ-साथ, ऊर्जा खपत की भी जानकारी किसी भी समय प्राप्त हो सकेगी। इस योजना से निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं लाईन हानियों को कम करने में भी मदद मिलेगी।
साइट पर किये जाने वाले कार्यों की उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया उक्त योजना में श्री आरिफ अहमद, मुख्य अभियन्ता (आर०डी०एस०एस० ). प.वि.वि.नि.लि. मेरठ के द्वारा समय-समय पर बैठकों का आयोजन कर कार्यों की समीक्षा की जा रही है ताकि आर०डी०एस०एस० योजना के अन्तर्गत कराये जाने वाले सभी कार्य, उच्च गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण कराये जा सके।






0 टिप्पणियाँ