Instagram Widget

header ads

Meerut:प्रबन्ध निदेशक,चैत्रा वी. ने विद्युत आपूर्ति सम्बन्धित शिकायतों का ससमय निस्तारण के निर्देश दिये

मेरठ, 19 जून 2023 | विद्युत आपर्ति सम्बन्धित समस्याओं के तत्काल निराकरण हेतु प्रबन्ध निदेशक, श्रीमती चैत्रा वी. ने विद्युत आपूर्ति सम्बन्धित शिकायतों का ससमय निस्तारण के निर्देश दिये हैं। उन्होंने ओ०एम०एस० (आउटेज मैनेजमेन्ट सिस्टम) के सम्बन्ध में, फीडरों की कार्यशीलता, बाधित विद्युत आपूर्ति का अनुश्रवण एवं ससमय निस्तारण के निर्देश दिये है । उल्लेखनीय है ओ०एम०एस० (आउटेज मैनेजमेन्ट सिस्टम) 24x7 कन्ट्रोल रूम का संचालन डिस्कॉम मुख्यालय के अन्तर्गत कार्यरत है। इसमें स्टेट फीडर मॉनीटरिंग सिस्टम, ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से, डिस्कॉम के अन्तर्गत समस्त 14 जनपदों के 1351 नग, उपकेन्द्रों के 6859 नग 11 केवी फीडरों की कार्यशीलता की मॉनीटरिंग की जाती है। जिसका संचालन तीन शिफ्टों में किया जाता है। अधिक समय फीडर बाधित होने पर ए०टी०आर० (Action Taken Report) से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाता है एवं विद्युत आपूर्ति सुधार होने में लगने वाले समय की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से ली जाती है और विद्युत आपूर्ति को कम से कम समय में रिस्टोर करने के लिए निर्देशित किया जाता है। प्रबन्ध निदेशक ने विद्युत आपूर्ति एवं परिवर्तकों की खराबी के बारे में सूचना एकत्र करते हुये तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये है जिससे कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक निरन्तर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ