Instagram Widget

header ads

Meerut:धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था होगी चाकचौबंद

 उत्तरप्रदेश कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों की सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी. प्रत्येक मंदिर पर पुलिस बल तैनात रहेगा. सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात किया जाएगा. जिन मंदिरों पर ज्यादा भीड़ जुटती है, वहां अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं.

मंदिर समिति से बात कर ऐसे मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था पुलिस प्रशासन कर रहा है.

जिले में आठ कांवड़ मार्ग पर तकरीबन 112 मंदिर व 84 मस्जिद हैं. कांवड़ यात्रा के दौरान इस सभी धार्मिक स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तैयार की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने इन धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की योजना बनाई है बड़े मंदिरों पर फोकस रहेगा, जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होगा. यहां मंदिर के भीतर सादे कपड़ों में पुलिस तैनात रहेगी, जिनमे महिला पुलिस भी शामिल रहेगी. इसके अलावा एलआईयू को भी लगाया जाएगा. पुलिस की एक टीम कंट्रोल रूम से निगरानी करेगी तो बाहर का जिम्मा अर्धसैनिक बलों पर होगा. एक जुलाई से अन्य जिलों की ़फोर्स यहां पहुचनी शुरू हो जाएगी.

कांवड़ शिविर पर भी कड़े इंतजाम यह पहला मौका है, जब कांवड़ शिविर लगाने वालों को सभी व्यवस्था के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाने होंगे.

कांवड़ मार्ग के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. गांव के प्रधानों से भी संपर्क किया जा रहा है. पूर्व के हालातों को ध्यान में रख रहे हैं.

- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक/नोडल अफसर, कांवड़ यात्रा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ