Instagram Widget

header ads

Meerut:-बाइक और चोरी के सामान सहित दबोचा चोर , साथी फरार

 दौराला। सकौती चौकी पुलिस ने फलावदा-दौराला बॉर्डर के पास से शनिवार देर रात चे​किंग के दौरान सामान सहित चोर को पकड़ लिया जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया सामान बरामद किया है।इंस्पेक्टर दौराला संजय शर्मा ने बताया कि शनिवार देर रात सकौती चौकी इंचार्ज पुलिस के साथ फलावदा बॉर्डर के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पीछा कर पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि उसका साथी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से एक प्लास्टिक के कट्टे में भरी 16 रेलवे फिस प्लेट, 40 सी टाईप ​​क्लिप, बिजली के केबल और बाइक बरामद की। उसने अपना नाम थाना फलावदा के गांव महलका निवासी फरमान उर्फ भूरा बताते हुए फरार साथी का नाम अकसद बताया है। बताया कि उसके फरार साथी ने दौराला के जंगल से एक ट्यूबवेल से स्टार्टर भी चोरी किया था। पुलिस अकसद की तलाश में जुट गई है। हिरासत में लिए चोर को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ