Instagram Widget

header ads

Meerut:-थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा महिला का पर्स छीनने वाला लूटेरा गिरफ्तार, कब्जे से लूट गया पर्स, नकदी व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद।

 दिनांक 08.06.2023 को वादिया श्रीमती कल्पना बंसल पत्नी श्री सुनील कुमार निवासी म0नं0-191, स्वामी पाड़ा थाना कोतवाली, मेरठ ने लिखित तहरीर दी कि

जब वह ई-रिक्शा से अपने घर जा रहीं थीं तो एक बाइक सवार अज्ञात बदमाश द्वारा पीछे से आकर वादिया का पर्स जिसमें वादिया का आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि कागजात व घर की चाबियाँ व 700/- रूपये थे, को छीनकर ले गया जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0-184/2023 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। 

 दिनांक 08.06.2023 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उच्चाधिकारीगण के कुशल दिशा निर्देशन में मुखबिर खास की सूचना पर आईटीआई कट के पास से अभियुक्त ऋषभ काजला पुत्र विकास कुमार निवासी ग्राम भटीपुरा थाना किठौर, मेरठ हाल निवासी म0नं0-सी87, मित्रलोक कॉलोनी थाना मेडिकल, मेरठ को मय वादिया से लूटे 700/- रूपये मय घटना में प्रयुक्त बाइक हीरो डीलक्स नं0- UP-15DQ-6724 के समय 17.20 बजे गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त की निशादेही पर वादिया से छीना वादिया का पर्स बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की वृद्धि की गयी। विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।  

अभियुक्त का नाम पता:-

अभियुक्त ऋषभ काजला पुत्र विकास कुमार निवासी ग्राम भटीपुरा थाना किठौर, मेरठ हाल निवासी म0नं0-सी87, मित्रलोक कॉलोनी थाना-मेडिकल, मेरठ।

बरामदगी का विवरणः-

वादिया से छीने गये 700/-रूपये व वादिया से छीना गया पर्स व घटना में प्रयुक्त बाइक नं0- UP-15DQ-6724 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

1.मु0अ0सं0 228/2017 धारा-379/411 भादवि थाना-गंगानगर, मेरठ

2.मु0अ0सं0 826/2018 धारा-379/411 भादवि थाना-नौचन्दी, मेरठ

3.मु0अ0सं0 195/2019 धारा-356,379 भादवि थाना-मेडिकल, मेरठ

4.मु0अ0सं0 210/2019 धारा-392/411 भादवि थाना-नौचन्दी, मेरठ

5.मु0अ0सं0 831/2019 धारा-379/411 भादवि थाना-मेडिकल, मेरठ

6.मु0अ0सं0 273/2020 धारा-392/411 भादवि थाना-बृह्मपुरी, मेरठ

7.मु0अ0सं0 275/2021 धारा-392/411 भादवि थाना-नौचन्दी, मेरठ

8.मु0अ0सं0 276/2021 धारा-392/411 भादवि थाना-नौचन्दी, मेरठ

9.मु0अ0सं0 184/2023 धारा-392/411 भादवि थाना-सिविल लाईन, मेरठ

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-

1.उ0नि0 श्री शुभम सैंगर थाना-सिविल लाईन, मेरठ

2.का0 979 नितेश पंवार थाना-सिविल लाईन, मेरठ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ