उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कार्यभार संभालने के दूसरे दिन शहर के दौरे में बड़ी घोषणा की उन्होंने भूमिया के पुल से हापुड़ अड्डे के बीच की जर्जर सड़क का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं के बीच घोषणा की कि करीब ढाई करोड़ की लागत से चकाचक सड़क का निर्माण होगा नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने भी कहा कि जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण शुरू किया जाएगा भूमिया के पुल से गोलाकुंआ, प्रहलादनगर होते हुए हापुड़ अड्डे की सड़क जर्जर हाल में है लोग लंबे समय से शिकायत कर रहे थे मेयर हरिकांत अहलूवालिया मेरठ शहर के पूर्व प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा, पार्षद अरुण अचल और नगर निगम अधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे सबसे पहले भूमिया के पुल की स्थिति को देखा लोगों ने शिकायत की कि कई बार निरीक्षण हुआ, लेकिन चौड़ीकरण कार्य अब तक नहीं हो पाया है इसी तरह भूमिया के पुल से प्रहलादनगर, गोलाकुंआ होते हुए हापुड़ अड्डे तक की सड़क का निरीक्षण किया सड़क का हाल काफी बदहाल मिला सड़क बिल्कुल गड्ढे में तब्दील हैलोगों ने कहा कि अब तक दर्जनों बार शिकायत हो चुकी है मेयर ने मौके पर ही मौजूद नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता अमित शर्मा से बात की उसके बाद मेयर ने घोषणा की कि भूमिया के पुल का चौड़ीकरण भी होगा साथ ही एक महीने में सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा निगम अधिकारियों ने बताया कि करीब ढाई करोड़ की लागत से काम होगा मेयर ने कहा कि प्राथमिकता के साथ यह काम कराया जाए






0 टिप्पणियाँ