Instagram Widget

header ads

Meerut News: मेरठ में रात डेढ़ बजे हादसा..नौचंदी मेले में एसयूवी पीछे करते समय एक माह की बच्ची कुचली,हंगामा

 मेरठ। नौचंदी मेले में बृहस्पतिवार देर रात 1:30 बजे तिरंगा गेट के पास गाड़ी पीछे हटाने के दौरान फुटपाथ पर सो रही एक माह की बच्ची साहिबा कुचल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मां बाल-बाल बची।

हादसे के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया और एसयूवी सवार असद को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि लखीमपुर निवासी फारुख अपनी पत्नी नगमा के साथ कई साल से मेरठ में रह रहा है। परिवार भीख मांगकर अपना गुजर बसर कर रहा है। तिरंगा गेट पर परिवार झुग्गी में रहता है। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद निवासी असद अपने परिवार के साथ नौचंदी मेला देखने आया था। वह रात डेढ़ बजे तिरंगा गेट पर गाड़ी बैक कर रहा था। उसी दौरान फुटपाथ पर सो रही बच्ची के ऊपर गाड़ी चढ़ गई। बच्ची की मौत होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने असद की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

नौचंदी थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे के समय उसके परिवार के सदस्य भी कार में बैठे थे। मेरठ ब्यूरो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ