Instagram Widget

header ads

Meerut:-ताबड़तोड़ मुठभेड़ : बागपत- मेरठ में 2 गोकश समेत 3 को लगी गोली , लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर ने मांगी थी रंगदारी

 बागपत में गोकशी करने वाले गोकशों के साथ पुराने कस्बे के जंगल में शनिवार की सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो गोकश गोली लगने से घायल हो गए। जिनकी गाड़ी से दो कुंतल गोमांस बरामद किया गया।उधर, मेरठ में भी बदमाश की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

माता कालोनी के पास यमुना किनारे कुछ दिन पहले गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद से पुलिस टीम गोकशों की तलाश में जुटी हुई थी। जिसमे शनिवार की सुबह करीब पांच बजे पुराने कस्बे के जंगल ने पुलिस ने गोकशों की घेराबंदी कर दी। जहां गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमे गोकशों की गोली लगने से सिपाही संदीप घायल हो गया। जहां मुठभेड़ में गोकश भूरा निवासी बुढ़ाना और रहीस निवासी खेकड़ा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। बताया गया कि गोकश भूरा पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गोकशों की गाड़ी में दो कुंतल गोमांस बरामद किया। पशु चिकित्सक ने मांस का सैम्पल लिया। इससे पहले घायल गोकशों के दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

दिन निकलते ही पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

मेरठ में लावड़ के कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने और ना देने पर फायरिंग करने के मामले में शनिवार दिन निकलते ही पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को सीएचसी में उपचार दिलाया गया।

लावड़ कस्बे के कपड़ा व्यापारी सुदेश सैनी से लोरेंस विश्नोई गैंग के शूटर सनी काकरान और चिंदौड़ी गांव निवासी अतुल जाट ने फोन पर तिहाड़ जेल रंगदारी मांगी थी। दोनों बसपा नेता मनोज की हत्या में नामजद है। व्यापारी के रंगदारी न देने पर रंगदारी मांगने के डेढ़ घंटे बाद बदमाश ने सुदेश की दुकान में घुसकर फायरिंग की। जिसमें, अरुण छर्रे लगने से घायल हो गया था। एसएसपी ने इस घटना के खुलासे को लेकर कई टीम लगा रखी थी। शनिवार सुबह पुलिस को मीठेपुर मार्ग पर एक मंडप के पास बदमाश की सूचना मिली। पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर के पिन्ना निवासी सादमान बताया। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ