Instagram Widget

header ads

CM Yogi Adityanath की सोशल मीडिया पर बढ़ी लोकप्रियता, Twitter पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता सोशल मीड‍िया पर भी लगातार बढ़ रही है। ट्वि‍टर पर उनके फॉलोअर्स का आंकड़ा 2.5 करोड़ पहुंच गया है।

मुख्‍यमंत्री बनने के बाद बढ़ती गई लोकप्रियता

सीएम योगी ने वर्ष 2015 में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @myogiadityanath की शुरुआत की थी। तब वह सांसद थे। योगी के वर्ष 2017 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद जिस गति से उनकी लोकप्रियता बढ़ी, उसी रफ्तार से सोशल मीड‍िया पर उनके प्रशंसक भी बढ़ते जा रहे हैं।

ट्वि‍टर पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स

आठ वर्ष में योगी आद‍ित्‍यनाथ के ट्वि‍टर के 2.5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं में ट्व‍िटर पर योगी के फॉलोअर्स इतनी बड़ी संख्या में हैं। सीएम योगी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी अपने प्रशंसकों से खूब संवाद करते हैं। वह ट्वि‍टर के अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्वदेशी इंटरनेट मीडिया एप कू पर भी सक्रिय रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ