Instagram Widget

header ads

नौकरी लगवाने के नाम रेप व वेश्यावृति कराने का अरोपी गिरफ्तार

 नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से रेप व वेश्यावृति कराने के आरोपी को मझोला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया।

एक अप्रैल को पीड़िता ने इस संदर्भ में मझोला थाने पर केस दर्ज कराया था। उसने आरोपी युवक पर गंभीर आरोप लगाए थे। तभी से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने रिकेश उर्फ बबलू पुत्र किशनलाल जाटव निवासी ग्राम चंडरौआ थाना कुढफतेहगढ़ जनपद सम्भल को गिरफ्तार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ