Instagram Widget

header ads

प्रेमिका को 'बीवी' बनाने के बाद बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल,गिरफ्तार

 मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) संवाद सूत्र। जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा लिया। एक सप्ताह पूर्व मंदिर में शादी का नाटक कर उसके साथ दुष्कर्म क‍िया और वीडियो रिकॉर्डिंग कर लिया।

वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने पर‍िजनों को आपबीती बताई तो रविवार को मामला थाने पहुंचा। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी का ड्रामा रचा, फि‍र द‍िया धोखा

किशोरी के पर‍िजनों ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव के रीपक गिरि ने किशोरी को प्रेम जाल में फंसा लिया। शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डालने लगा। किशोरी के पहले शादी करने के लिए कहने पर एक सप्ताह पूर्व उसने मंदिर में ले जाकर शादी का ड्रामा रचा। फिर जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीड‍िय पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

पुल‍िस ने आरोपी को क‍िया ग‍िरफ्तार

पीड़िता ने रविवार को पर‍िजनों को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गए। मिले सुराग पर आरोपी रीपक गिरि को सोमवार की सुबह धर दबोचा। वह फरार होने की फि‍राक में था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला कांस्टेबल की निगरानी में पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ