Instagram Widget

header ads

भाभी ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली- विरोध करने पर घरवाले करते हैं पिटाई

 बस्ती कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।

पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

लालगंज थाना क्षेत्र में मायके में रह रही पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि उसकी शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुई है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में दहेज में तीन लाख रुपये व बुलेट की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया गया।

आरोप यह भी है कि उनके देवर ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत जब परिवार व अन्य परिजनों से की तो उन्हें मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई।

कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर देवर के अलावा, पति, सास समेत सात ससुरालियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ