Instagram Widget

header ads

गांव की बहू को साथ ले गया था युवक,पंचायत ने किया सामाजिक बहिष्कार

महेंद्रगढ़,नांगल चौधरी क्षेत्र के एक गांव में बहू भगाकर ले जाना युवक को महंगा पड़ गया। शनिवार को गांव में मौजिज लोगों की उपस्थिति में आयोजित पंचायत में ग्रामीणों ने युवक का सामाजिक तौर पर बहिष्कार का फरमान जारी कर दिया है।

गांव के ही सरपंच मखनलाल ने बताया कि गांव का ही एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली एक बहु को करीब चार साल पहले भगा ले गया था। इसके बाद से ही वह गांव से बाहर किसी अन्य शहर में रह रहा था।

तीन-चार दिन पहले वह महिला को लेकर गांव में ही पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहने लगा। इस पर ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई। शनिवार सुबह करीब आठ बजे मामले में गांव में एक पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें गांव का सरपंच होने के कारण वह खुद भी उपस्थित था।

युवक को पंचायत में बुलाकर ग्रामीणों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने ग्रामीणों की बात मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसे गांव से बाहर अन्य स्थान पर रहने के लिए कहा गया, लेकिन युवक गांव में ही रहने की जिद पर अड़ गया।

इस पर पंचायत में मौजूद लोगों ने युवक का सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा। गांव की बहू-बेटी को ले जाने जैसे घिनोने कार्य को समाज इजाजत नहीं देता। इससे समाज व गांव का माहौल खराब होता है। इसी से युवक का बहिष्कार किया गया है। महिला के एक लड़का भी है, जो पीड़ित परिवार के ही पास है।

इस संबंध में जब थाना इंचार्ज रामनाथ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कमानिया में परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने की उनके पास कोई जानकारी नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ