Instagram Widget

header ads

बेटे ने अपनी ही माँ को दी दर्दनाक मौत, चौंकाने वाली है वजह

 उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना अंतर्गत लालगोपालगंज चौकी इलाके के कठौआ पुल स्थित एक ईंट भट्ठे पर बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।

उसने निर्ममता की हदें पार करते हुए मां को न सिर्फ पीटा बल्कि आंख भी फोड़ दी तथा गला दबाकर जान ले ली। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्राप्त खबर के अनुसार, प्रतापगढ़ जनपद के थाना हथिगवां अंतर्गत कुढ़ा गांव निवासिनी कांति देवी और पति सुखई लाल के साथ प्रयागराज लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल कठौआ पुल स्थित एक ईंट भट्ठे पर झुग्गी में रहकर कोयला फोड़ने का कार्य करती थी। वहीं उसका बेटा बबलू एवं बहू भी ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करते हैं। शुक्रवार प्रातः 9 बजे बबलू अपने पिता सुखई लाल को किसी कार्य से घर भेज कर अपनी मां कांति देवी (55) को बेरहमी से डंडे एवं ईंट से मारपीट कर बुरी तरह चोटिल कर एक आंख फोड़ डाली तथा उसके बाद मां का गला दबाकर निर्मम क़त्ल कर दिया। तत्पश्चात, हत्यारा बेटा भी गांव पहुंच गया। पत्नी के क़त्ल से अनजान पिता को गुमराह कर बेटे ने 12 बजे दोपहर में घर से वापस ईंट भट्ठे के पास छोड़कर फरार हो गया।

मृतका के पति सुखई लाल ने कहा कि हमारे 3 भाई की संयुक्त जमीन राम वन गमन मार्ग में अधिग्रहीत कर ली गई है जिसका नोटिस भी आ गया है। उस जमीन का मुआवजा 17 लाख रुपये बनता है। हमारे भाग में 5 लाख 70 हजार आना है। मेरे 3 पुत्र राजकुमार, बबलू एवं सोनी एवं एक पुत्री भी है। पत्नी ने चारों व्यक्तियों को बराबर रुपये देने की बात कही थी जिस पर मेरा दूसरे नंबर का बेटा बबलू को नागवार गुजरा तथा अपनी मां से बहस कर प्रताड़ित करने लगा। आखिर में उसको मौत के घाट उतार दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ