Instagram Widget

header ads

अब ट्विटर पर क्रिएटर्स को मिलेंगे विज्ञापन के पैसे, एलन मस्क ने किया ऐलान लेकिन रखी ये शर्त

 टि्वटर के सीईओ एलन मस्क (Twitter CEO Elon Musk) ने बड़ा ऐलान किया है। एलन मस्क ने ऐलान किया है कि ट्विटर जल्द ही कंटेंट क्रिएटर्स को उनके विज्ञापनों का भुगतान करेगा। इसके साथ ही ट्विटर के सीईओ ने कहा कि पहले चरण में 50 लाख डॉलर का भुगतान किया जायेगा। हालांकि इसके लिए एलन मस्क ने एक शर्त राखी है। इसका फायदा उन्हीं को मिलेगा, जिनके अकाउंट वेरिफाइड हैं।

एलन मस्क ने एक ट्वीट कर कहा, "कुछ हफ्तों में ट्विटर क्रिएटर्स को उनके रिप्लाई में दिए गए विज्ञापनों के लिए भुगतान करना शुरू कर देगा। पहले चरण में 5 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि वेरिफाइड क्रिएटर्स को भी भुगतान किया जाएगा और वो भी जब वेरिफाइड अकाउंट पर विज्ञापन चलेगा।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ