देहरादून में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हिंदू नाबालिग लड़की के आत्महत्या के बाद
घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों द्वारा दूसरे धर्म के प्रेमी पर आरोप से तनाव का माहौल है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। सहारनपुर चौक स्थित घर में नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला।
परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। युवक किशोरी का प्रेमी बताया जा रहा है। लड़की की मौत के बाद आसपास तनाव का माहौल है। बजरंग दल ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, खदरी मोहल्ला सहारनपुर चौक में एक व्यक्ति का परिवार किराए पर रहता है।
सोमवार रात खाना खाने के बाद पति- पत्नी अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ छत पर सोने चले गए। रात करीब 11 बजे किशोरी नीचे कमरे में चली गई। रात करीब एक बजे पड़ोस के लोगों ने उसके कमरे की लाइट खुली पाई। खिड़की से किशोरी पंखे से लटकी हुई दिखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किशोरी को पंखे से नीचे उतारा और कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया।
लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद लक्खीबाग श्मशान घाट में किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि संभवत: किशोरी ने आत्महत्या की है। उधर, मंगलवार इस मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी।
दीवार पर खून से लिखा ‘तुम खुश रहना दोनों’: जिस कमरे से किशोरी का शव मिला, उसकी दीवार पर खून से ‘भाग गई मैं तुम्हारी जिंदगी से, तुम खुश रहना दोनों’ लिखा था। उसके हाथ पर चाकू के निशान पाए गए। पुलिस के अनुसार, संभवत: आत्महत्या से पहले किशोरी ने हाथ काटा और खून से ये लिखा
पिता का आरोप-रात को आया था शादाब
किशोरी के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादाब कुछ लोगों के साथ रात को उनके घर घुसा और बेटी की हत्याकर पंखे से लटका दिया। उन्होंने बताया कि रात तीन बजे भी शादाब उनके घर आया। उधर, दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही बाहर निकला, किशोरी के पिता शव निरंजनपुर मंडी ले जाने पर अड़ गए। बताया जा रहा कि शादाब की मंडी में सब्जी की दुकान है।
किशोरी को पूर्व में भगा ले गया था प्रेमी
किशोरी के परिजनों और दोस्तों ने बताया कि आरोपी शादाब आपराधिक प्रवृति का है। वह दिसंबर 2022 में किशोरी को घर से ले गया था। परिजनों और दोस्तों ने किशोरी के प्रेमी पर मारपीट का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि उसके चेहरे पर चोट के निशान भी थे। युवक घर से बाहर बुलाकर उसके साथ मारपीट करता था।






0 टिप्पणियाँ