Instagram Widget

header ads

जीजा को रास नहीं आई साली की सगाई, अटकाया रोड़ा, बोले-या तो मार देंगे या मर जाएंगे...

चूरू. राजस्थान के चूरू (Churu) जिले के सरदारशहर इलाके में अजीब केस सामने आया है. यहां एक युवती की सगाई के बाद जब उसकी शादी की तारीख नजदीक आने लगी तो उसके जीजा (Jija) को यह रास नहीं आया.युवती का आरोप है कि उसके दो जीजाओं ने उसकी शादी की राह में रोड़े अटका दिए. इससे उसे मजबूर होकर घर से भागकर लव मैरिज करनी पड़ी. अब वे उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. युवती ने अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार की है. सरदारशहर के रामनगर बास निवासी लक्ष्मी सैनी ने बताया कि वह वार्ड संख्या 22 निवासी मनोज सैनी को बचपन से जानती है. 3 महीने से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. हाल ही में मई माह में परिजनों ने उनकी सगाई भी करवा दी. बात शादी तक पहुंचती उससे पहले ही उसके जीजा ने शादी में रोड़ा अटका दिया. लक्ष्मी ने बताया कि जीजा ने उसके पापा मम्मी को भड़का दिया जिसकी वजह से उन दोनों की सगाई टूटने की कगार पर आ गई. पहले आर्य समाज में शादी की फिर कोर्ट मैरिज की बकौल लक्ष्मी लेकिन वह मनोज से शादी करना चाहती थी. उसने अपनी इच्छा परिजनों को बताई. लेकिन परिजन भी सगाई तोड़ने की जिद पर अड़ गए. इस पर 6 जून को लक्ष्मी और मनोज ने अपना घर छोड़ दिया और गाजियाबाद पहुंच गए. गाजियाबाद में दोनों ने पहले आर्य समाज में शादी की और उसके बाद कोर्ट में पहुंचकर कोर्ट मैरिज कर ली. घर में नहीं घुसने की भी धमकी दी गई है लक्ष्मी के अनुसार दोनों की शादी की सूचना जैसे ही घरवालों को मिली तो वे नाराज हो गए. लक्ष्मी का आरोप है कि उसके दोनों जीजा ने उनको जान से मारने की धमकी दी है. लक्ष्मी ने बताया कि उसके जीजाओं ने धमकी दी है कि या तो मार देंगे या मर जाएंगे. इसके अलावा उसे घर में नहीं घुसने की भी धमकी दी गई है. धमकी मिलने के बाद लक्ष्मी मनोज के साथ शुक्रवार को चूरू जिला मुख्यालय पर एसपी दफ्तर पहुंची और दोनों की सुरक्षा की गुहार लगाई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ