Instagram Widget

header ads

Meerut : नाम बदलकर प्यार , शादी का झांसा देकर सात माह तक दुष्कर्म , आरोपी युवक गिरफ्तार


मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में नाम बदलकर युवती को प्रेम जाल में फंसाने और सात माह तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कंकरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती ने दूसरे संप्रदाय के युवक पर शादी का झांसा देकर सात माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।युवक ने नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाने के बाद ऐसा किया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया। युवती के मुताबिक वह गढ़ रोड स्थित अस्पताल में जॉब कर रही है।अस्पताल में ही हापुड़ रोड निवासी युवक भी काम करता था। यहां दोनों की दोस्ती हुई। दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। आरोपी ने अपना नाम अमित बताया था। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।

कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि आरोपी का असली नाम आमिर है। युवती ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो युवती को अंजाम भुगतने की की धमकी दी गई। शुक्रवार को पीड़िता ने भाजपा नेता अंकित चौधरी से संपर्क किया। शनिवार को भाजपा नेता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ