Instagram Widget

header ads

मेरठ:मस्जिद से पढ़ाई कर घर जा रहे लोगों ने चालक को पकड़कर पीटा,कार ने तीन बच्चों को कुचला, एक की मौत

मेरठ में एक अनियंत्रित कार ने मस्जिद से पढ़कर घर जा रहे तीन बच्चों को कुचल दिया। इस दौरान एक 8 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़कर बंधक बनाते हुए पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित लक्खीपुरा गली नंबर 18 निवासी 9 वर्षीय समद पुत्र इमरान अपने छोटे भाई उजैर (7) और दोस्त शान पुत्र सलीम (9) के साथ लक्खीपुरा स्थित रफीकिया मस्जिद से उर्दू की पढ़ाई कर घर लौट रहा था। जब तीनों बच्चे लक्खीपुरा गली नंबर 18 अपने मकान के निकट पहुंचे तभी एक तेज स्पीड अनियंत्रित इको कार गली में घुसी और तीनों बच्चों को कुचल दिया।कार के नीचे आने के कारण समद पुत्र इमरान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि शान और उज़ैर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार चालक को एक कमरे में बंद कर लिया। बच्चों को किसी तरह कार के नीचे से निकालकर हापुड रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल शान का उपचार शुरू करते हुए मामूली रूप से घायल हुए उजैर को घर भेज दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने कार चालक अनस निवासी लक्खीपुरा को पकड़ने के बाद पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।समद की मौत की जानकारी परिजनों को मिली तो परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत कराया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ