Instagram Widget

header ads

सपा-बसपा ने मेरठ को सोतीगंज की का लिख दीःयोगी बोले-हमने यह कलंक खत्म किया

 सीएम योगी शुक्रवार को हापुड़ के बाद मेरठ पहुंचे। जिमखाना मैदान के मंच से उन्होंने कहा, मेरठ को दिल्ली से जोड़ने के लिए 12 लेन एक्सप्रेस-वे समय से तैयार हो गया है। इसके बनने के बाद दिल्ली से मेरठ तक का सफर अब 45 मिनट में तय किया जा सकता है। प्रयागराज की दूरी 16 घंटे की थी, लेकिन 2 साल बाद सिर्फ 6 घंटे में वहां पहुंच जाएंगे। गंगा एक्सप्रेस-वे हम बना रहे हैं।उन्होंने कहा, नसपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस ने मेरठ को सोतीगंज की कालिख दी थी। भाजपा सरकार आने के बाद मेरठ से सोतीगंज का कलंक समाप्त हुआ है। आज मेरठ में हर तरफ शांति है। सपा और रालोद केवल अवसरवादी गठबंधन ही नहीं, अराजकतावादी गठबंधन भी हैं। हर अराजकता की जड़ भी यही हैं।

बोले- हम चेहरा देखकर नहीं, जरूरत देखकर योजनाओं का देते हैं लाभ

योगी ने कहा, श्यूपी अब उपद्रव को बर्दाश्त नहीं करेगा। आज प्रदेश की पहचान उत्सव है। अब कर्फ्यू के लिए जगह नहीं है। यहां की पहचान कांवड़ यात्रा बन गई है। माफिया नहीं, प्रदेश की पहचान महोत्सव बन गए हैं। आज चेहरा देखकर नहीं, जरूरत देखकर हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।श्तउन्होंने कहा,2017 से पहले नगरीय क्षेत्रों में शोहदों का आतंक था। आज यह सेफ सिटी है। ये अवसरवादी, परिवारवादी ही नहीं, तमंचावादी भी थे। आज युवाओं के हाथों में तमंचा नहीं, टैबलेट है। अपराधी माफिया गले में तख्ती टांग कर थाने जाता हुआ दिखाई देता है। ये नया यूपी है।

भाजपा का बोर्ड बना होता तो तेजी से बढ़ रहा होता मेरठश्

सीएम योगी ने कहा कि 2017 में भी मेरठ नगर निगम का भाजपा बोर्ड बना होता, तो मेरठ भी नई आभा के साथ बढ़ रहा होता। हमने पैसे की कमी आड़े नहीं आने दी, लेकिन पैसे का सही उपयोग बहुत जरूरी है। आज मेरठ और यूपी नए विकास के दौर से गुजर रहा है।

कहा- यूपी ने विकास के रास्ते पर छलांग लगाई है

सीएम ने कहा कि विकास के रास्ते पर यूपी ने जोरदार छलांग लगाई है। 2014 के पहले दुनिया की धारणा अलग थी। अब धारणा बदली है। लोग भारत के बारे में अब सकारात्मक भाव रखते हैं। कोई सोचता था, मेरठ को दिल्ली से जोड़ने के लिए 12 लेन हाईवे एक्सप्रेस-वे समय से बनकर तैयार हो जाएगा। 6 साल पहले यह दूरी 4 घंटे में पूरी होती थी, आज 45 मिनट लगते हैं। अगले महीने दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड रेल शुरू होने जा रही है। यह यात्रा को और आसान करेगी।सीएम योगी शुक्रवार को मेरठ सहित हापुड़, गाजियाबाद और बुलंदशहर में जनसभा कर रहे हैं। इन जिलों में दूसरे चरण में चुनाव हैं। गुरुवार को वेस्ट यूपी के कुख्यात अनिल दुजाना का मेरठ में एसटीएफ ने एनकाउंटर कर ढेर कर दिया। दूसरे ही दिन योगी यहां जनसभा करने आ रहे हैं। ऐसे में सियासी माहौल और गरमा गया। बुलंदशहर के नुमाइश मैदान और गाजियाबाद के कबीर नगर रामलीला मैदान में योगी की जनसभाएं होने वाली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ