Instagram Widget

header ads

मेरठ और देवबंद में निकाय चुनाव मतगणना के दौरान हिंसक झड़प , कई पुलिस वाले घायल

निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान सहारनपुर के देवबंद और मेरठ में हिंसक झड़प हो गई है। देवबंद में भाजपा नेता और एक प्रत्याशी के बीच हुए विवाद के बाद मामला बिगड़ गया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया तो पथराव हो गया। इसमें कुछ पुलिस वाले घायल हो गए हैं। एक पुलिस वाले का सिर भी फट गया है। इसी तरह मेरठ में मतगणना केंद्र पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। परतापुर में बवाल हुआ है। पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर भगाया है। वहां पर सपा-बसपा प्रत्याशी थे। इसी दौरान कुछ लोग जीत कर आ रहे प्रत्याशियों को लेकर हंगामा कर रहे थे। इसी के बाद पुलिस एक्शन लिया है। कुशीनगर में छितौनी नगर पंचायत में भाजपा की जीत पर हंगामा हुआ। पुलिस ने शांत कराने की कोशिश की तो पथराव भी हुआ। यहां दूसरे नंबर पर रहे निर्दल प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा काटा। पुलिस ने लाठी भांज कर खदेड़ा। इसके बाद विरोध करने वाले भाग खड़े हुए। यहां से भाजपा प्रत्याशी ने 84 वोटों से जीत मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ