Instagram Widget

header ads

UP:भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत आज महानगर के सभी 70 वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया...

सहारनपुर : भाजपा ने महानगर के सभी 70 वार्ड में स्वच्छता चलाया गया अभियान - घंटाघर चौक पर नगर विधायक राजीव गुम्बर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया, मदनपुरी में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, हकीकत नगर में पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। महानगर के सभी वार्डो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया व महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरणा लेकर हमेशा की तरह आज भी महानगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है यदि वातावरण स्वच्छ होगा तो रोगों से मुक्ति मिलेगी और हर कोई स्वस्थ रहेगा। स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक योग चुघ, संदीप रावत, अरुण लोधी सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ