Instagram Widget

header ads

राहुल को कोई क्रिकेट खेलना कैसे सीखा सकता है:दामाद KL के खराब फॉर्म पर बोले सुनील शेट्टी- वो एक फाइटर है

ये सभी को पता है कि सुनील शेट्टी कितने बड़े क्रिकेट लवर हैं। उनके दामाद केएल राहुल टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर्स में से एक हैं। हालांकि उनकी फॉर्म इन दिनों काफी खराब है। अब सुनील ने कहा कि राहुल जैसे खिलाड़ी को कोई क्रिकेट खेलना थोड़ी सीखा सकता है। वो अपने देश के लिए खेलते हैं और देश के लिए खेलना बहुत बड़ी बात है। सुनील शेट्टी ने सिद्धार्थ कनान को दिए एक इंटरव्यू में दामाद राहुल के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा, 'अगर राहुल खराब भी खेलकर आता है तो हमारे घर में उसकी चर्चा नहीं होती है। हम लोग जानते हैं कि वो एक फाइटर है। वो अपने खेल में एक्सपर्ट है इसलिए उसे कोई क्या सीखाएगा। वो देश के लिए क्रिकेट खेलता है। कोई गली मोहल्ले के लिए नहीं कि कोई भी आए और कह दे कि ऐसा खेलो वैसा खेलो।' सुनील ने आगे कहा, 'मैं उस लड़के को देखता हूं जो कठिन समय से गुजर रहा है। लेकिन वो फिर भी खड़ा है और चुनौती लेने को तैयार है। वो बातों से नहीं अपने बल्ले से जवाब देगा। उसे मैदान पर जाना होगा और गेंद का सामना करना पडे़गा।' पूर्व भारतीय गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने केएल राहुल की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने राहुल के इंडियन टीम में जगह पर भी सवालिया निशान लगा दिया था। उनका मानना है कि इस वक्त टीम में राहुल से भी अच्छे प्लेयर हैं जो बेंच पर बैठे हैं। राहुल को निकालकर उनमें से किसी एक को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने राहुल के खिलाफ कई ट्वीट किए थे। हालांकि पिछले दिनों राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में एक मैच जिताऊ पारी खेली थी। इस पारी के बाद सुनील शेट्टी ने एक मीडिया इंटरेक्शन में कहा कि ऊपर वाला जब तक है, तब तक बाहर का कोई कुछ भी बोले...उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। सुनील शेट्टी ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में बताया कि वो पहली बार राहुल से एयरपोर्ट पर मिले थे। उन्होंने कहा, 'मैं जब पहली बार राहुल से मिला तो मुझे पता चला कि वो मंगलोर का रहने वाला है। मैं भी वहीं का रहना वाला हूं। मैं उसके खेल का बहुत बड़ा फैन था, मुझे ये देखकर खुशी थी कि वो अपने क्षेत्र में अच्छा कर रहा है। जब मैं घर आया और अपनी वाइफ माना और बेटी अथिया से इस मुलाकात के बारे में बताया तो वो एक दूसरे का चेहरा देखने लगीं। बाद में माना ने बताया कि अथिया और राहुल पहले से ही एक दूसरे के टच में हैं।' सुनील शेट्टी ने उस इंटरव्यू में आगे कहा कि वो खुश थे क्योंकि वो हमेशा से चाहते थे कि अथिया साउथ इंडियन लड़के के साथ अपना कनेक्शन बनाए। उन्होंने कहा, 'मुझे हैरानी थी कि अथिया ने मुझसे राहुल के बारे में कभी जिक्र नहीं किया था। हालांकि मैं खुश था क्योंकि मैंने अथिया को हमेशा से साउथ इंडियन लड़को से कनेक्ट होने की नसीहत दी थी। ये सुखद संयोग ही था कि मंगलोर में राहुल के घर से कुछ ही दूरी पर मेरा भी जन्मस्थान है।'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ