Instagram Widget

header ads

सच्चाईयाँ न्यूज:यूपी-नगर पंचायत पिसावा में निर्बाध विद्युत सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू

नगर पंचायत पिसावा के लिए अलग नए फीडर से होगी सप्लाई नरेंद्र कुमार कौशिक पिसावा बृहस्पतिवार को नगर पंचायत पिसावा में निर्बाध विद्युत सप्लाई के लिए विद्युत | विभाग द्वारा विद्युत व्यवस्था को सुधारने की कवायद में पथवारी मंदिर के नजदीक पोखर के पास 100 केवी ट्रांसफार्मर को हटाकर 250 केवी ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विद्युत विभाग में कार्यरत कन्हैया लाल , नौरंगीलाल | कर्मचारियों व जूनियर इंजीनियर मेघनाथ सिंह ने 250 केवी ट्रांसफार्मर का चबूतरा बनाने के लिए पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना व मंत्रोचार कर पंडित राजकुमार शर्मा ने निर्माण कार्य शुरू कराया इस मौके पर विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारी जलालुद्दीन मीटर रीडर , देवदत्त लाइनमैन , गजपाल , जोगिंदर , इंद्रजीत , कालू , सुनील , राजकुमार , व्यापार मंडल सचिव खेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे । इनके अलावा ग्रामीण भी मौजूद रहे । क्षेत्रीय जूनियर इंजीनियर मेघनाथ सिंह के अनुसार नगर पंचायत पिसावा मैं विद्युत कार्य कराने | के लिए शासन द्वारा 6 करोड 17 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है । जिसमे 5 करोड़ 55 लाख रुपए का | एस्टीमेट बनकर जा चुका है जिसके अंतर्गत नगर पंचायत पिसावा के माजरा रूपनगर , जलालपुर , पोस्तीका , शेरपुर , बिक्रमगंज , नगला भूप सिंह में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य , लाइनों का शुद्धिकरण और पिसावा का नया फीडर बनाकर विद्युत सप्लाई होनी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ