Instagram Widget

header ads

सच्चाईयाँ न्यूज:मेरठ-वेस्ट एंड रोड पर डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलटी

मेरठ में वेस्ट एंड रोड पर डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई। हादसे में कार सवार मां-बेटे बाल बाल बच गए। लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिस वजह से कई घंटे तक जाम भी लगा रहा। पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद से कार को हटवाया। जिसके बाद स्थिति सुचारू हो सकी। टीपी नगर थाना क्षेत्र के देवपुरी निवासी अंगद अपनी मां को लेकर औघड़नाथ मंदिर आये थे। दर्शन के बाद घर लौटते समय वेस्ट एंड रोड स्थित कैसेल व्यू पैलेस के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार दो बार सड़क पर पलटी और दीवार से टकराई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने अंगद और उनकी मां को कार से बाहर निकाला। गनीमत रही कि मां-बेटे को चोट नहीं आई। लेकिन क्षतिग्रस्त कार सड़क पर होने की वजह से कई किलोमीटर तक जाम लग गया। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद से कार को साइड में लगवा दिया। जिस स्थान पर हादसा हुआ हैं। वहां से 500 मीटर की दूरी पर स्कूल हैं। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भक्तों का भी आना जाना लगा था। गनीमत रही कि हादसे के समय रोड पर आवागमन कम था। यदि स्कूल की छुट्टी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ